दिल्ली NCR के भजनपुरा में तीन नाबालिग लड़कों ने छह साल की मासूम से दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात 18 जनवरी को हुई। बच्ची के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। बता दे कि पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़के बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। बाद में वारदात को अंजाम दिया। अधिकारी ने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया है और उसे आवश्यक देखभाल एवं परामर्श दिया जा रहा है। उसका बयान दर्ज कर लिया गया है और नाबालिगों से जुड़े मामलों से संबंधित प्रावधानों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
क्या बोले अधिकारी?
अधिकारी ने बताया कि भागे हुए आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं। जांच के लिए आसपास की सीसीटीवी फुटेज तथा स्थानीय खुफिया सूचनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है। यही नहीं आपको बता दें कि कोशांबी थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पड़ोस में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति ने अमरूद देने का लालच देकर सात साल की मासूम बालिका को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर स्थित अमरूद के बगीचे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को बच्ची के मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टी के बाद गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी।
क्या लगे आरोप?
आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले में परचून की दुकान चलाने वाला एक अधेड़ पड़ोसी वहां पहुंचा। उसने बच्ची को अमरूद देने का झांसा दिया और उसे अपने साथ गांव के बाहर स्थित अमरूद के बगीचे में ले गया। वहां सुनसान जगह पाकर आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।बता दे कि कुछ समय बाद रोती-बिलखती हालत में बालिका घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। मासूम की हालत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीं, एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची की हालत सामान्य है। चिकित्सकीय परीक्षण में यह सामने आया है कि आरोपी द्वारा बच्ची के साथ अश्लील हरकत की गई थी। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

