शिक्षा से बदलेगी 420 बच्चों की जिंदगी, लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट ने जुटाए फंड के लिए नई पहल
गरीबी की पीढ़ियों पुरानी जंजीर तोड़ने की पहल, लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट की बीएसई एसएसई पर एंट्री
मुंबई (अनिल बेदाग): शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत माध्यम मानने वाला गैर-लाभकारी संगठन लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट (एलओएलटी) बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) पर लिस्ट हो गया है। इस पहल के जरिए बिहार और झारखंड के वंचित समुदायों के 420 बच्चों की शिक्षा और समग्र विकास के लिए फंड जुटाया जाएगा।
लिस्टिंग के तहत एलओएलटी ने ₹1.27 करोड़ का जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल (जेडसीजेडपी) बॉन्ड इश्यू शुरू किया है। प्रत्येक इंस्ट्रूमेंट का फेस वैल्यू ₹1,000 है और न्यूनतम एक इंस्ट्रूमेंट के लिए आवेदन किया जा सकता है।
लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट की फाउंडर विली डॉक्टर ने कहा कि शिक्षा केवल एक बच्चे का भविष्य नहीं बदलती, बल्कि पूरे परिवार और समुदाय की दिशा बदलने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि एसएसई पर लिस्टिंग से लोगों और संस्थानों को बच्चों की शिक्षा में योगदान देने का पारदर्शी और व्यवस्थित मंच मिलेगा।
ईआरआईएक्स एडवाइजर्स की फाउंडर सीएस पायल गुप्ता ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि एसएसई एनजीओ के लिए फंड जुटाने के साथ पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।

