HomeNational Newsप्रतापगढ़ में भाजपा का संकल्प—सुशासन, विकास और जनसेवा

प्रतापगढ़ में भाजपा का संकल्प—सुशासन, विकास और जनसेवा

  1. भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
  2. कमल के फूल पर अधिकाधिक मतदान कर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान

प्रतापगढ़। नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को गति देते हुए प्रतापगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने सुशासन, विकास और जनसेवा को पार्टी का प्रमुख संकल्प बताते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करते हुए प्रत्येक वार्ड में प्रभावी जनसंपर्क करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया।

चुनाव कार्यालय उद्घाटन के पश्चात क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से आगामी मतदान में कमल के फूल पर अधिकाधिक मतदान कर सभी भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री श्री हेमंत मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महावीर सिंह कृष्णावत सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments