HomeNational Newsपिता ने पुत्र की टांगिया से हमला कर की हत्या , आराेपित...

पिता ने पुत्र की टांगिया से हमला कर की हत्या , आराेपित गिरफ्तार

सुकमा। जिला के कुम्हरास में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान पिता ने अपने ही पुत्र पर टांगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद सूचना पर पुलिस देर रात कुम्हरास मौके पर पहुंची और आरोपित पिता को हिरासत में लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे कुम्हरास निवासी वेट्टी लक्ष्मण, पिता वेट्टी हड़मा शराब के नशे में घर के पास बैठा था। इसी दौरान उसका पिता जंगल से लकड़ी काटकर घर लौटा। पुत्र के नशे में होने और विवाद करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पिता ने पास रखी टांगिया से अपने ही पुत्र लक्ष्मण पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी। रविवार रात भी शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने अपने ही पुत्र पर टांगिया से हमला कर दिया। परिवार में पहले ही बीमारी के चलते एक पुत्र की मौत हो चुकी है, जबकि पुत्री की शादी हो चुकी है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती, मौत

कोरबा। शहर के सर्वमंगला चौक में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। एसईसीएल कुसमुंडा और गेवरा क्षेत्र की ओर जाने वाले व्यस्त मार्ग पर एक ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद युवती गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती स्कूटी से कोरबा की ओर जा रही थी। वह सर्वमंगला चौक के पास पहुंची ही थी, तभी एक ट्रेलर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। हादसे में उसके सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सर्वमंगला चौक पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय ही युवती ने दम तोड़ दिया।

मौके पर मौजूद आदित्य सिंह ने बताया कि ट्रेलर की टक्कर के बाद युवती सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया है। वहीं, स्कूटी के पंजीयन नंबर के आधार पर मृतका की पहचान और उसके परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और ट्रेलर चालक की लापरवाही थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। सर्वमंगला चौक पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments