आज हम आपको बताएंगे की एकता कपूर ने अपने जीवन में कितने धारावाहिक बनाए हैं! दरअसल, एकता कपूर के द्वारा कई धारावाहिकों का निर्माण किया गया है! जिनकी वजह से आज भी कहीं ना कहीं सास बहू और कई रिश्तों की परिभाषाएं दी जाती है! जैसा की टेलीविजन जगत की रानी कही जाने वालीं एकता कपूर का 7 जून को 49वां बर्थडे है। सुपरस्टार जितेंद्र की बेटी एकता ने अपने दम पर खुद की पहचान बनाई और टीवी की दुनिया में भी क्रांति ला दी थी। उन्होंने पहला टीवी शो मात्र 19 साल की उम्र में बनाया था, जिसने तहलका मचा दिया था। यह सीरियल था ‘हम पांच’, जिसमें विद्या बालन भी नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई सारे टीवी सीरियल बनाए, जो सुपरहिट रहे। एकता ने अब तक130 से ज्यादा डेली सोप बनाए और प्रोड्यूस किए। पर यहां आपको एकता के बनाए उन छह टीवी सीरियलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और टीवी की दुनिया में बेंचमार्क स्थापित किया। एक सीरियल का नाम तो ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज है। सबसे पहले लिस्ट में आता है एकता कपूर का पहला टीवी सीरियल ‘हम पांच’, जिसके किरदार और कहानी से दर्शकों ने भी रिलेट किया। इसमें विद्या बालन, अशोक सराफ, राखी टंडन, भैरवी रायचूरा और वंदना पाठक जैसे कलाकार थे। जनता की डिमांड पर इस सिटकॉम का दूसरा सीजन भी लाया गया था। कहानी आनंद माथुर की है, जो अपनी पांच बेटियों के कारण हमेशा ही किसी न किसी मुश्किल में फंस जाता है। जहां पहला सीजन पांच साल चला था, वहीं दूसरा सीजन एक साल चला।
एकता कपूर ने जब ‘कुटुम्ब’ और ‘कुसुम’ नाम के दो टीवी सीरियल लॉन्च किए, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि जितेंद्र की यह लाडली टीवी की दुनिया में क्रांति ले आएगी। ये दोनों ही टीवी सीरियल टीआरपी में अव्वल रहे थे। ‘कुटुम्ब’ की कहानी एक ऐसे कपल की थी, जो जॉइंट फैमिली में रहता है और उसकी परेशानियों व सुख-दुख के साथ सामजस्य बिठाते हुए अपनी जिंदगी चलाने की कोशिश करता है। इसमें हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान लीड रोल में थे। यह शो 29 अक्टूबर 2001 में प्रसारित किया गया था और 2003 तक चला। यह उस वक्त के हाइएस्ट टीआरपी वाले शोज में से एक था। 29 अक्टूबर 2001 में ही एकता कपूर ने एक और टीवी शो लॉन्च किया था, जिसका नाम है ‘कसौटी जिंदगी की’। इसे भारतीय टीवी के इतिहास का सबसे हिट सीरियल माना जाता है। इसमें श्वेता तिवारी और सिजैन खान लीड रोल में थे। ‘कसौटी जिंदगी की’ तब टोटल 153 अवॉर्ड्स और 172 नॉमिनेशन पाकर रिकॉर्ड बना दिया था। यह उस जमाने में स्टार प्लस का सबसे लंबा चलने वाला टीवी शो रहा। शो में अनुराग और प्ररेणा की प्रेम कहानी, उसके उतार-चढ़ाव और बच्चों और पोते-पोतियों की जिंदगी की कहानी दिखाई गई थी।
इसके साथ ही क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ ने भी साल 2000 में टेलिकास्ट होने पर हंगामा मचा दिया था तथा इस शो में जॉइंट फैमिली के खूबसूरत रिश्तों की कहानी दिखाई गई थी, जिसे दर्शकों का भी खूब प्यार मिला। यह उस वक्त के हाइएस्ट टीआरपी वाले शोज की फेहरिस्त में शामिल था। देश के कोने-कोने तक इस सीरियल के चर्चे होते। इसी से स्मृति ईरानी तुलसी के किरदार से घर-घर मशहूर हो गई थीं। यह भारतीय टेलीविजन के इतिहास का पहला ऐसा सीरियल था, जिसने एक हजार एपिसोड पार किए थे। इस वजह से ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इसके 1833 एपिसोड टेलिकास्ट किए गए थे।
ये है मोहब्बतें’ भी एकता कपूर के बेंचमार्क सीरियल्स में से एक है, जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल लीड रोल में नजर आए। यह बालाजी टेलीफिल्म्स का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था। इस मामले में इसने एकता के ही अन्य दो शोज- ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कहानी घर घर की’ को पीछे छोड़ दिया था। इसके 1841 एपिसोड टेलिकास्ट किए गए थे। बड़े अच्छे लगते हैं’ को भला कैसे भूल सकते हैं? राम कपूर और साक्षी तंवर के लीड रोल वाले इस सीरियल ने इतनी पॉपुलैरिटी बटोरी थी कि इसे बाद में इंग्लिश, तमिल और तेलुगू भाषा में भी डब किया गया था। साल 2011 से 2014 तक चले इस सीरियल ने तब कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे।