Friday, March 28, 2025
HomeIndian Newsआखिर क्या है एग्जिट पोल का परिणाम जानिए ?

आखिर क्या है एग्जिट पोल का परिणाम जानिए ?

आज हम आपको लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल का परिणाम बताने जा रहे हैं! जानकारी के लिए बता दे कि 1 जून 2024 को सातों चरण के लोकसभा चुनाव हो चुके हैं! अब बात एक्जिट पोल और 4 जून के परिणाम की है! बता दे कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार बनती दिख रही है। कुछ एग्जिट पोल ने तो बीजेपी के 400 पार के नारे पर भी मुहर लगा दी। दूसरी ओर INDI गठबंधन के सभी दावे फेल होते दिख रहे हैं। इन एग्जिट पोल में सबसे गौर करने वाली बात ये है कि बीजेपी न केवल कांग्रेस का पत्ता साफ करती दिख रही है बल्कि क्षेत्रीय दलों की जमीन पर भी परचम लहरा रही है। ऐसा माना जाता था कि बीजेपी कांग्रेस को तो पछाड़ने में कामयाब हो सकती है, लेकिन क्षेत्रीय दल उसके विजय रथ को रोक देंगे। अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो बीजेपी इस मिथक को तोड़ देगी। क्योंकि एग्जिट पोल में बीजेपी ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में क्षेत्रीय दलों को पीछे छोड़ती दिख रही है।सबसे ज्यादा हैरान पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल को टीएमसी का गढ़ माना जाता है। वहां राज्य में तो टीएमसी सरकार है ही, साथ ही लोकसभा चुनावों में भी टीएमसी का दबदबा रहता है। लेकिन इस बार के एग्जिट पोल में कहानी उलटती दिख रही है। बीजेपी बंगाल में शानदार प्रदर्शन कर सकती है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से बीजेपी 32 सीटें जीत सकती है। वहीं टीएमसी 14 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। कांग्रेस और लेफ्ट 2 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं इंडिया न्यूज के एग्जिट पोल में बीजेपी को 21 और तृणमूल को 19 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में बीजेपी को 21 से 25 सीटें दी हैं। आर बंगला के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा 22 और TMC 20 सीटें जीत सकती है। यानी ज्यादातर एग्जिट पोल बंगाल में चुनावी हवा बदलने का संकेत दे रहे हैं, जोकि बीजेपी के लिए शुभ संकेत है।

 बंगाल के अलावा ओडिशा में भी क्षेत्रीय पार्टी का ही दबदबा है। ओडिशा में कई दशकों से बीजेडी की सरकार है। विधानसभा के साथ लोकसभा चुनावों में भी बीजेडी आगे रहती थी। लेकिन इस बार के लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल में बीजेपी ओडिशा में बेहतरीन प्रदर्शन करती दिख रही है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में ओडिशा की 21 सीटों में से बीजेपी को 18-20 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं बीजेडी महज 0-2 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इसके अलावा कांग्रेस का यहां खाता भी खुलना मुश्किल लग रहा है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, ओडिशा में बीजेपी को 15-17 सीटें, इंडिया गठबंधन को 1 और बीजेडी को 4-6 सीटें मिल सकती हैं। बता दे की न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भारत की बीजेपी को 16, इंडिया अलायंस को 1 और बीजेडी को 4 सीटें मिलने की संभावना है।

दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी फिर से क्लीन स्वीप कर सकती है। कई एग्जिट पोल में बीजेपी के खाते में दिल्ली की सातों सीट आती दिख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन यहां फेल होता दिख रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आप ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। इसके बाद भी वो बीजेपी को टक्कर नहीं दे सकी। दिल्ली में पिछले दस साल से विधानसभा में आप बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने में नाकामयाब दिख रही है। दिल्ली में न तो केजरीवाल के जेल जाने का इमोशनल कार्ड असर कर पाया, न हीं कांग्रेस का साथ। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी को 7 सीटें जीत सकती है। वहीं News 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी ने 6 और कांग्रेस 1 सीट जीत सकती है वहां आप का खाता भी नहीं खुल पा रहा है।

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। यहां विधानसभा में भले ही आम आदमी पार्टी की सरकार है, लेकिन लोकसभा में झाड़ू का जादू नहीं चल पाया। दिल्ली में जहां आप और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ी थीं, वहीं पंजाब में दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 2-4, आप को 0-2 वहीं कांग्रेस को 7-9 सीटें मिलती दिख रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments