HomeNational Newsवन्य प्राणी तेंदुआ ने महिला पर किया हमला, मच्छरदानी में उलझने से...

वन्य प्राणी तेंदुआ ने महिला पर किया हमला, मच्छरदानी में उलझने से बची जान

कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंर्तगत गितपहर में बीती रात में वन्य प्राणी तेंदुआ ने एक महिला लीलाबाई नेताम पर हमला कर दिया। महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया, शोर सुनकर तेंदुआ वहां से भाग निकला।

इस दाैरान महिला मच्छरदानी के अंदर साेने की तैयारी कर रही थी, मच्छरदानी में उलझने के कारण बुजुर्ग महिला की जान बच गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारामा अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रातभर इलाके में गश्त की, सुबह भी क्षेत्र में निगरानी जारी रखी गई।

आईसेक्ट कौशल विकास यात्रा 2026 शुभारंभ रायगढ़ में

रायगढ़। शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत आईसेक्ट द्वारा समर्थ भारत–सक्षम भारत अभियान के अंतर्गत कौशल विकास यात्रा–2026 का आयोजन 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है।

जिसका शुभारंभ रायगढ़ पहाड़ मंदिर रोड स्तिथ प्रधान मंत्री कौशल केंद्र से होगा ,इस देशव्यापी अभियान के अंतर्गत 20 राज्यों के 300 जिलों में पहुँचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यात्रा के दौरान 500 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों से संपर्क तथा 1,000 से अधिक आईसेक्ट स्किल नॉलेज प्रोवाइडर्स एवं केंद्रों के साथ समन्वय की योजना है

इस यात्रा के समन्वयक सचिन जैन ने यात्रा के उद्देश्यों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया की यात्रा का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों,युवाओं एवं शिक्षकों को कौशल विकास, नई शिक्षा नीति ,करियर के अवसरों, आधुनिक तकनीकों तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा के विकल्पों के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक शैक्षणिक जानकारी, करियर मार्गदर्शन और कौशल-आधारित प्रशिक्षण के अवसर पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है

वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए आईसेक्ट ने इस वर्ष की कौशल विकास यात्रा में ए आई साक्षरता मिशन को विशेष महत्व दिया है

इस मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए “अबाउट ए आई ” और “फ्यूचर इन ए आई ”विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का परिचय, दैनिक जीवन एवं शिक्षा में इसके उपयोग,ए आई टूल्स की व्यावहारिक उपयोगिता, जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग तथा ए आई के क्षेत्र में उभरते करियर विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, विद्यार्थियों को भविष्य में उपयोगी कौशल और ए आई आधारित कार्यक्षेत्रों के लिए आवश्यक तैयारियों से परिचित कराया जाएगा

कौशल विकास यात्रा के दौरान चयनित स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न जागरूकता एवं संपर्क गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों का क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन, आईसेक्ट समूह की शैक्षणिक पहलों का परिचय, जागरूकता सामग्री का वितरण, शैक्षणिक प्रस्तुतियाँ तथा करियर काउंसलिंग सत्र शामिल होंगे

कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, संबंधित जिलों और आसपास के क्षेत्रों के आईसेक्ट केंद्रों के साथ बैठकें आयोजित कर छात्र संपर्क, शैक्षणिक जागरूकता और आगे की काउंसलिंग गतिविधियों के लिए समन्वय किया जाएगा।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति , उच्च शिक्षा के विकल्पों, करियर चयन, रोजगारोन्मुखी कौशल तथा विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। आईसेक्ट द्वारा संचालित एवं संबंधित संस्थानों के माध्यम से उपलब्ध कार्यक्रमों में कौशल-आधारित कार्यक्रम, निजी और नियमित कार्यक्रम, ऑनलाइन यूजी/पीजी कार्यक्रम, आइसेक्ट लर्न के ऑनलाइन एवं हाइब्रिड लर्निंग विकल्प तथा आईसेक्ट ग्रुप ऑफ़ यूनिवर्सिटीज़ से संबंधित ऑन-कैंपस डिग्री कार्यक्रम शामिल हैं।

क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार अन्य संभावित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की जाएगी। इनमें कंप्यूटर , फ्यूचर स्किल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, बैंकिंग एवं फाइनेंस, शिक्षक प्रशिक्षण, कृषि आधारित पाठ्यक्रम और रिटेल जैसे रोजगारोन्मुखी विषय शामिल हैं।

कौशल विकास यात्रा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा एवं प्रशिक्षण के विकल्पों से जोड़ना भी है। इस दिशा में यात्रा के बाद स्थानीय आईसेक्ट केंद्रों के माध्यम से इच्छुक विद्यार्थियों से संपर्क, काउंसलिंग, पाठ्यक्रम संबंधी मार्गदर्शन और प्रवेश संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। इससे उन विद्यार्थियों को भी जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जो किसी कारणवश यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments