HomeNational Newsराज्यपाल के आह्वान पर नशा मुक्ति एवं जन चेतना रैली का आयोजन

राज्यपाल के आह्वान पर नशा मुक्ति एवं जन चेतना रैली का आयोजन

महवा। राज्यपाल के आह्वान पर हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय नशा मुक्ति एवं जन चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महवा में रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला ऑर्गेनाइजर स्काउट सोनू शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर पालिका से प्रारंभ होकर मेन मार्केट में होकर निकली गई और स्काउट कार्यालय पर ,जहां इसका समापन किया गया। रैली के दौरान रोवर-रेंजर एवं स्काउट-गाइड ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक सचिव अवधेश कुमार शर्मा व जिला ट्रेनिंग काउंसलर सुभाष शर्मा, महवा ब्लॉक लीडर मनीष सैनी, मंडावर ब्लॉक लीडर अजय मीणा ब्लॉक रेंजर लीडर दीक्षा पारीक सहित बड़ी संख्या में रोवर-रेंजर मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर उन्हें शिक्षा, सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments