दौसा। राजस्थान युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के परिणाम रविवार रात जारी कर दिए गए हैं, जिसमें दौसा जिले के युवा नेताओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपना मजबूत दबदबा कायम किया है। चुनाव परिणामों के अनुसार गजेंद्र सिंह अवाना को दौसा का नया जिलाध्यक्ष चुना गया है।
जिला कार्यकारिणी के परिणाम जिलाध्यक्ष: गजेंद्र सिंह अवाना ने 21,659 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विमल अवाना को 10,446 वोटों के भारी अंतर से हराया।
जिला उपाध्यक्ष: विमल अवाना (11,213 वोट), अंकित चौधरी (4,560 वोट) और रोहित मीणा (1,491 वोट)।
जिला सचिव: मनीष शर्मा (2,948 वोट) और शक्ति सिंह गुर्जर (28 वोट)।
प्रदेश स्तर पर दौसा के नेताओं का जलवा
प्रदेश महासचिव: करतार सिंह गुर्जर (जौपाड़ा) ने रिकॉर्ड 37,725 वोट हासिल कर लगातार दूसरी बार प्रदेश महासचिव पद पर जीत दर्ज की है।
प्रदेश उपाध्यक्ष (एसटी वर्ग): सिकराय क्षेत्र के मूंडियाखेड़ा निवासी प्रकाशचंद मीणा ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर दावेदारी करते हुए 1,635 वोट हासिल किए और एसटी वर्ग से प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए।
विशिष्ट कोटे से प्रदेश महासचिव: बांदीकुई क्षेत्र के रलावता निवासी महेंद्र सिंह गुर्जर (14,438 वोट) विकलांग कोटे से और लालसोट के अशोक मीना (12,722 वोट) एसटी वर्ग से प्रदेश महासचिव बने।
प्रदेश सचिव: रविंद्र कुमार गुर्जर (12,330 वोट), हरिमोहन गुर्जर (9,692 वोट) और रविकांत नकवाल (5,694 वोट) प्रदेश सचिव चुने गए हैं।
जिला महासचिव: राजपाल गुर्जर पांचोली (9,146 वोट) सहित रामचरण गुर्जर, कपिल शर्मा, गीता कसाना, किरण मीणा, रत्तिराम मीणा, धारासिंह मीणा, सुभाष गुर्जर और ओमप्रकाश महावर जिला महासचिव निर्वाचित हुए हैं।
नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष
दौसा: दिनेश गुर्जर (1,959 वोट)
बांदीकुई: प्रिंस बैंसला (2,937 वोट)
लालसोट: सुनील मीणा (3,692 वोट)
महवा: लोपेंद्र कुमार (2,164 वोट)
सिकराय: परवेंद्र सिंह गुर्जर (2,962 वोट)

