हाल ही में रिलीज हुई फिल्में ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों फिल्मों की कहानी और जॉनर बिल्कुल अलग हैं, लेकिन कमाई के मामले में ये अपने-अपने स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। एक ओर जहां ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं, वहीं ‘मर्दानी 3’ को सिनेमाघरों में आए पांच दिन पूरे हुए हैं। इसके बावजूद दोनों की कमाई पर दर्शकों की नजर बनी हुई है।
कैसी है फ़िल्में?
रानी मुखर्जी की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में आई थी। शुरुआती दौर में फिल्म को सीमित स्क्रीन मिलीं, लेकिन इसके बावजूद इसने अच्छा प्रदर्शन किया। ओपनिंग डे पर फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद वीकेंड में कमाई में उछाल देखने को मिला। हालांकि वीकडेज़ में रफ्तार थोड़ी धीमी हुई, फिर भी फिल्म ने संतुलित प्रदर्शन बनाए रखा। पहले सोमवार को फिल्म ने लगभग 2.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि मंगलवार रात 8 बजे तक इसकी कमाई करीब 1.82 करोड़ रुपये दर्ज की गई।अब बात करते हैं सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ की। इस फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी। हालांकि 300 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही है। अपने दूसरे मंगलवार को फिल्म ने रात 8 बजे तक लगभग 4.22 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तुलना करें तो पहले मंगलवार को फिल्म ने करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो दूसरे मंगलवार के मुकाबले काफी ज्यादा थी।कमाई के कुल आंकड़ों को देखें तो ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के बीच सीधी टक्कर नजर नहीं आती, क्योंकि दोनों की स्केल और बजट अलग हैं। फिर भी यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘मर्दानी 3’ अपने सीमित संसाधनों के बावजूद मजबूती से टिकी हुई है और दर्शकों का ध्यान खींच रही है।दोनों फिल्में अपने-अपने दर्शक वर्ग को आकर्षित कर रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाए हुए हैं।

