Saturday, March 7, 2026
HomeIndian Newsजब दिल्ली में अचानक मिला दो बहनों की लाश

जब दिल्ली में अचानक मिला दो बहनों की लाश

दिल्ली के दक्षिणी इलाके में गुरुवार शाम एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक घर के अंदर दो सगी बहनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला Malviya Nagar क्षेत्र का है, जहां पुलिस को एक घर के अंदर से यह सूचना मिली।

पुलिस के अनुसार शाम करीब 6 बजे के बाद स्थानीय थाने में कॉल कर बताया गया कि घर का दरवाजा काफी देर से बंद है और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलने के बाद अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।जांच में पता चला कि घर के अलग-अलग कमरों में दो लड़कियों के शव पड़े थे, जो आपस में सगी बहनें थीं।

पुलिस के मुताबिक एक लड़की का शव कमरे में बिस्तर पर मिला, जिसके चेहरे पर तकिया रखा हुआ था। दूसरी लड़की का शव दूसरे कमरे में मिला, जिसकी गर्दन पर फंदा लगा हुआ था।उसी घर में लड़कियों की मां भी बेहोशी की हालत में पाई गई। उसे तुरंत अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को शक है कि यह मामला पहले हत्या और उसके बाद आत्महत्या की कोशिश से जुड़ा हो सकता है।

आशंका जताई जा रही है कि मां ने पहले अपनी दोनों बेटियों की हत्या की और फिर खुद जान देने की कोशिश की।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की असली वजह का पता मां के होश में आने और उससे पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा। इलाके में इस घटना के बाद लोगों के बीच चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments