Saturday, March 7, 2026
HomeIndian Newsगैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में क्या...

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में क्या लिया बड़ा एक्शन?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री पर हुए हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, इस मामले में रोहित सोलंकी को पकड़ा गया है, जिसे कथित तौर पर गैंगस्टर Rohit Godara के निर्देश पर वारदात को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

जांच में सामने आया कि रोहित सोलंकी सिग्नल ऐप के जरिए रोहित गोदारा के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि गोदारा विदेश से अपना नेटवर्क संचालित कर रहा है और उसी ने दीपक खत्री को निशाना बनाने की योजना बनाई थी।पुलिस का कहना है कि आरोपी कई दिनों से एडवोकेट दीपक खत्री की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।

उसे जानकारी थी कि वह हर मंगलवार कश्मीरी गेट इलाके में स्थित हनुमान मंदिर जाते हैं। घटना वाले दिन आरोपी अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर वहां पहुंचा और मौका मिलते ही खत्री की कार पर गोलियां चलाईं। इस हमले में खत्री के सहयोगी संदीप को गोली लगी।जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी माजरा डबास गांव में छिपा हुआ है। इसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि वारदात के बाद आरोपी ने स्कूटी राजघाट के पास छोड़ दी थी और इस्तेमाल की गई पिस्टल भी वहीं फेंक दी थी।पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी पहले गुरुग्राम और फिर कोलकाता गया था। वहां से थाईलैंड के रास्ते दुबई जाने की योजना थी, लेकिन थाईलैंड में इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे भारत वापस भेज दिया।

जांच में यह भी सामने आया है कि चंडीगढ़ में रोहित गोदारा के सहयोगी इंद्रप्रीत उर्फ पैरी की हत्या के बाद बदले की भावना से इस हमले की साजिश रची गई थी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments