Sunday, March 15, 2026
HomeIndian Newsबोलीविया में हादसे का शिकार हुआ नोटों से भरा हुआ विमान

बोलीविया में हादसे का शिकार हुआ नोटों से भरा हुआ विमान

दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में शुक्रवार (27 फरवरी) शाम एक सैन्य विमान हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना राजधानी ला पाज के पास स्थित एल अल्टो शहर में हुई। जानकारी के अनुसार, बोलीवियाई वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान रनवे पर उतरने या उड़ान भरने के दौरान नियंत्रण खो बैठा और फिसलते हुए एयरपोर्ट की सीमा दीवार तोड़कर सड़क पर जा गिरा।

हादसे में 15 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि कम से कम 30 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर चल रहे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मृतकों में कितने लोग विमान में सवार थे और कितने सड़क पर मौजूद थे।

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें विमान के मलबे और क्षतिग्रस्त वाहनों को देखा जा सकता है।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सैन्य विमान देश के विभिन्न हिस्सों में नई मुद्रा पहुंचाने के मिशन पर था। दुर्घटना के बाद सड़क पर नोट बिखरे होने की भी सूचना है।

बताया गया कि विमान ने इससे पहले सांता क्रूज़ शहर से उड़ान भरी थी।बोलिवियाई रक्षा मंत्रालय के हवाले से स्थानीय मीडिया आउटलेट यूनिटेल ने कहा कि विमान देश के आंतरिक क्षेत्रों में मुद्रा पहुंचाने के लिए जा रहा था। वहीं राष्ट्रीय एयरलाइन बोलिवियाना डी एविएशन ने स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था।

हादसे के बाद एल अल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था।फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है और अधिकारियों ने विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments