दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। ठंड अब धीरे-धीरे कम हो रही है और दिन में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। गुरुवार, 26 फरवरी को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
क्या कहता है मौसम विभाग?
मौसम विभाग भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के समय हल्की ठंडक रहेगी, लेकिन दोपहर में तापमान तेजी से बढ़ेगा।
दिनभर के तापमान का अनुमान इस प्रकार है
सुबह 10 बजे तक तापमान करीब 21 डिग्री, दोपहर 1 बजे के आसपास 28 डिग्री, शाम 4 बजे अधिकतम 29 डिग्री, शाम 7 बजे करीब 23 डिग्री, रात 10 बजे लगभग 19 डिग्री, हवा में नमी का स्तर करीब 53 प्रतिशत रहने की संभावना है, जिससे उमस ज्यादा महसूस नहीं होगी। हवा की रफ्तार लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत हैं
27 फरवरी: 31° / 15°28 फरवरी: 31° / 16°1 मार्च: 31° / 17°2 मार्च: 31° / 17°3 मार्च: 32° / 18°4 मार्च: 33° / 21°5 मार्च: 34° / 21°बताया जा रहा है कि 27 फरवरी से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे मौसम में आंशिक बदलाव संभव है। हालांकि फिलहाल राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।वहीं वायु गुणवत्ता की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आज का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगभग 293 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी के करीब माना जाता

