टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। पाकिस्तान सरकार की ओर से यह संकेत दिए गए हैं कि वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। हालांकि इस मुद्दे पर अंतिम फैसला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को लेना है, जिसका इंतजार किया जा रहा है।
क्या बोले गौतम?
इसी बीच टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर से भी इस विषय पर सवाल पूछा गया। टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के सिलसिले में मुंबई रवाना होते समय एयरपोर्ट पर मीडिया ने उन्हें घेर लिया। रिपोर्टर्स ने पाकिस्तान के संभावित बहिष्कार पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही, लेकिन गंभीर ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने मीडिया का अभिवादन किया और बिना कुछ कहे आगे बढ़ गए।बताया जा रहा है कि मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित है। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए इस मैच को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।गौतम गंभीर बतौर हेड कोच टीम इंडिया को एक और आईसीसी खिताब दिलाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे। इससे पहले उनके मार्गदर्शन में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती थी, जहां फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया गया था।टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारत को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया इस बार गत चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी, क्योंकि 2024 के फाइनल में उसने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

