Saturday, March 7, 2026
HomeInternationalआखिर युद्ध के बीच ईरान ने अब क्या किया है ऐलान?

आखिर युद्ध के बीच ईरान ने अब क्या किया है ऐलान?

यूएस और इज़रायल के साथ जारी युद्ध के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ईरान के इस फैसले को वैश्विक व्यापार और खासकर तेल आपूर्ति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।ईरान की सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने कहा है कि Strait of Hormuz से गुजरने वाला रास्ता अमेरिका, इज़रायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए बंद रहेगा।

हालांकि अन्य देशों के जहाजों को इस समुद्री मार्ग का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी।आईआरजीसी के मुताबिक युद्ध की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत ईरान को इस जलमार्ग पर आवागमन नियंत्रित करने का अधिकार है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका, इज़रायल या उनके सहयोगी देशों के जहाज इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जा सकती है।

दरअसल, होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी से बाहर निकलने का सबसे अहम समुद्री रास्ता है। दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल इसी मार्ग से होकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचता है। इसलिए इस क्षेत्र में किसी भी तरह की पाबंदी का असर सीधे वैश्विक ऊर्जा बाजार और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है।

युद्ध के कारण इस क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है, जिससे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है और वैश्विक आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया था कि ईरान ने शुरुआत में केवल चीन के जहाजों को इस रास्ते से गुजरने की अनुमति देने के संकेत दिए थे, क्योंकि युद्ध के बाद चीन ने ईरान के प्रति अपेक्षाकृत नरम रुख दिखाया था। हालांकि अब ईरान ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध केवल अमेरिका, इज़रायल और उनके सहयोगियों पर लागू होगा, जबकि अन्य देशों के लिए मार्ग खुला रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments