भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार कृष्णमोहन झा ने उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डिजियाना मीडिया समूह के समूह संपादक एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार रिजवान अहमद सिद्दीकी भी उपस्थित रहे।
कृष्णमोहन झा ने लाल सिंह आर्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति, संगठन के प्रति समर्पण और निरंतर सक्रियता से भरी रही है। मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के बाद उन्होंने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व प्रदान किया। अब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उन्हें एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
उन्होंने कहा कि लंबे राजनीतिक संघर्ष और संगठनात्मक अनुभव के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना लाल सिंह आर्य की नेतृत्व क्षमता, राजनीतिक परिपक्वता और संगठन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन भी पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
कृष्णमोहन झा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में लाल सिंह आर्य के साथ उनके पुराने और आत्मीय संबंध रहे हैं तथा उन्होंने उनकी राजनीतिक यात्रा और संघर्ष को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद निरंतर आगे बढ़ने का लाल सिंह आर्य का प्रयास उन सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है, जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर संघर्ष करते हैं।
इस अवसर पर पत्रकारिता के दायित्व पर प्रकाश डालते हुए कृष्णमोहन झा ने कहा कि मीडिया का कार्य केवल समाचारों को जनता तक पहुंचाना नहीं, बल्कि समाज और सत्ता के बीच सार्थक एवं जिम्मेदार संवाद स्थापित करना भी है। इसी भावना के साथ वे पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार एवं डिजियाना मीडिया समूह के समूह संपादक रिजवान अहमद सिद्दीकी ने भी लाल सिंह आर्य को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी और उनके सफल, सार्थक एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कृष्णमोहन झा ने कहा कि लाल सिंह आर्य ने अपने सार्वजनिक जीवन में जिस जीवटता, संघर्षशीलता और प्रतिबद्धता के साथ चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया है, वह निश्चित रूप से अनुकरणीय है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि लाल सिंह आर्य इसी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन एवं समाज की सेवा करते रहें और नए आयाम स्थापित करें।
उन्होंने लाल सिंह आर्य के उज्ज्वल एवं यशस्वी भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नई भूमिका भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

