HomeNational Newsस्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अनूपगढ़ में BSF जवानों से आत्मीय...

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अनूपगढ़ में BSF जवानों से आत्मीय संवाद, सीमा प्रहरियों के शौर्य को किया नमन

अनूपगढ़: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अनूपगढ़ स्थित बॉर्डर आउटपोस्ट का दौरा कर माँ भारती की सीमाओं की रक्षा में दिन-रात तैनात BSF के वीर जवानों से आत्मीय संवाद किया गया। इस दौरान राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी भी साथ उपस्थित रहे। जवानों के साथ संवाद करते हुए उनकी ड्यूटी, चुनौतियों और सीमा सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी ली गई तथा परिसर का भ्रमण भी किया गया।

इस अवसर पर देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के अदम्य साहस, अटूट निष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया गया। भीषण गर्मी, कड़ाके की ठंड, धूल भरी आंधी और विषम परिस्थितियों के बावजूद BSF के जवान जिस सजगता और प्रतिबद्धता के साथ सीमा पर डटे रहते हैं, वह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

सीमा पर जवानों की चौबीसों घंटे सतर्कता और कठिन परिस्थितियों में निरंतर ड्यूटी के कारण देश के करोड़ों नागरिक सुरक्षित और निश्चिंत होकर अपने दैनिक जीवन का निर्वहन कर पाते हैं। उनका त्याग, पराक्रम और राष्ट्रसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीमा प्रहरियों के बीच पहुंचना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर रहा। जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके समर्पण को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताया गया।

इस अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

सीमा पर तैनात हर वीर प्रहरी को कोटि-कोटि नमन।जय हिंद! जय भारत!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments