चित्तौड़गढ़: विभाजन की त्रासदी केवल इतिहास की एक घटना नहीं, बल्कि लाखों बिखरी जिंदगियों और परिवारों के गहरे दर्द की कहानी है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर चित्तौड़गढ़ में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन की त्रासदी झेलने वाले अनगिनत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर विभाजन के दौरान अपनी मिट्टी, अपनों और जीवन की खुशियां खोने वाले परिवारों के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को इतिहास के इस मार्मिक अध्याय से परिचित कराने और उन पीड़ित परिवारों के दर्द एवं संघर्ष को सम्मान देने का संदेश दिया गया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ की शुरुआत को विभाजन के दौरान झेले गए अनकहे दर्द, पीड़ा और विस्थापन को राष्ट्रीय स्मृति में सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। यह दिवस हमें अतीत से सीख लेते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाए रखने का संकल्प देता है।

कार्यक्रम में विधायक श्री चंद्रभान सिंह जी, जिलाध्यक्ष श्री रतन लाल गाडरी जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मिट्ठूलाल जाट जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री रघु शर्मा जी, श्री हर्षवर्धन सिंह जी, नगर अध्यक्ष श्री गौरव त्यागी जी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
विभाजन को न भूलें—उन बलिदानों और पीड़ाओं को सदैव याद रखें।

