HomeEntertainment'नच ले लल्लरिया' बना नया पार्टी एंथम, राघव जुयाल के डांस ने...

‘नच ले लल्लरिया’ बना नया पार्टी एंथम, राघव जुयाल के डांस ने जीता दर्शकों का दिल

मुंबई। अपनी मजेदार और मनोरंजक ट्रेलर से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के बाद फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ के निर्माताओं ने इसका पहला गाना ‘नच ले लल्लरिया’ रिलीज कर दिया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और पार्टी लवर्स की पहली पसंद बनता नजर आ रहा है।

अमित त्रिवेदी के जोशीले संगीत, कुमार के आकर्षक बोल और जैस्मिन सैंडलास तथा सुधीर यादवंशी की दमदार आवाज़ से सजा यह गीत दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। लंदन की रंगीन सड़कों और खूबसूरत लोकेशनों पर फिल्माए गए इस गाने में अभिनेता राघव जुयाल अपने शानदार डांस मूव्स और जबरदस्त ऊर्जा से पूरी महफिल लूटते दिखाई दे रहे हैं।

गाने में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट उत्साह से भरपूर अंदाज में नजर आती है। आकर्षक कोरियोग्राफी, रंग-बिरंगे दृश्य और हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस इसे एक परफेक्ट पार्टी एंथम बनाते हैं। राघव जुयाल का देसी अंदाज और शानदार डांस इस गाने की सबसे बड़ी खासियत बनकर उभरा है।

संगीतकार अमित त्रिवेदी ने गाने के बारे में कहा कि उनका उद्देश्य ऐसा ट्रैक तैयार करना था, जिसे सुनते ही लोगों का मन डांस फ्लोर पर थिरकने का करे। उनके अनुसार ‘नच ले लल्लरिया’ फिल्म के हल्के-फुल्के, मनोरंजक और जश्न से भरपूर माहौल को पूरी तरह प्रस्तुत करता है।

टिप्स म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुए इस गीत ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। विवेक बी. अग्रवाल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments