आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज होती दिख रही है। पार्टी के भीतर मतभेद की चर्चाओं के बीच उनके अगले कदम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, जिससे दिल्ली और पंजाब की राजनीति में भी हलचल बनी हुई है।
हाल ही में राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इंस्टाग्राम रील साझा की, जिसने इन अटकलों को और हवा दे दी। इस रील में एक कंटेंट क्रिएटर ने सुझाव दिया कि उन्हें अपनी खुद की नई राजनीतिक पार्टी शुरू करनी चाहिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चड्ढा ने इसे “दिलचस्प विचार” बताया।रील में यह भी कहा गया कि यदि वे नई पार्टी बनाते हैं, तो उन्हें युवाओं का अच्छा समर्थन मिल सकता है।
साथ ही, किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की बजाय खुद की पार्टी बनाना उनके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।हालांकि, अभी तक राघव चड्ढा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उनके इस इशारे के बाद यह चर्चा जरूर तेज हो गई है कि आने वाले समय में वह कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं।

