Home National News आखिर कितने दिन में मौसम मारने वाला है पलटी?

आखिर कितने दिन में मौसम मारने वाला है पलटी?

0
आखिर कितने दिन में मौसम मारने वाला है पलटी?

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में 29 मार्च से मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की शुरुआत हो सकती है, जो 1 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है।

30 और 31 मार्च को इसका असर प्रदेश के अन्य हिस्सों, खासकर लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।29 मार्च को दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन शाम या रात के समय बारिश शुरू होने के आसार हैं। इसके बाद 30 और 31 मार्च को बारिश का असर और तेज हो सकता है, जिसमें कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिलेगी।इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि 30 मार्च को कुछ इलाकों में यह गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जहां गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।बारिश के चलते 31 मार्च तक तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

इसके बाद अप्रैल की शुरुआत में तापमान में फिर से 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।हालांकि, फिलहाल प्रदेश में गर्मी का असर बना हुआ है, जहां झांसी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।कुल मिलाकर, आने वाले 3 से 4 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके बाद तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here