Thursday, April 16, 2026
HomeIndian Newsक्या 1 अप्रैल से महंगा होगी हवाई यात्रा?

क्या 1 अप्रैल से महंगा होगी हवाई यात्रा?

1 अप्रैल से हवाई यात्रा महंगी होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन यात्रियों पर इसका असर तुरंत पड़े, ऐसा जरूरी नहीं है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और भू-राजनीतिक हालात के कारण भारत की एयरलाइंस कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ रहा है।

सरकार की ओर से संकेत मिले हैं कि एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि हर महीने की पहली तारीख को इसकी कीमतें तय होती हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि इस मुद्दे पर एयरलाइंस कंपनियों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता यात्रियों पर अचानक बोझ डालने से बचना है।

ईरान से जुड़े तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिससे ईंधन महंगा होना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा, खाड़ी देशों के ऊपर से उड़ानों पर रोक और बढ़े हुए बीमा खर्च ने एयरलाइंस की ऑपरेटिंग लागत को और बढ़ा दिया है।हालांकि सरकार कोशिश कर रही है कि टिकट कीमतों में अचानक बड़ी बढ़ोतरी न हो, लेकिन एयरलाइंस कंपनियों ने पहले ही अतिरिक्त लागत को संभालने के लिए फ्यूल सरचार्ज लागू करना शुरू कर दिया है।

जैसे कि Air India और Air India Express ने घरेलू उड़ानों पर 399 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज लगाया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर यह 10 से 200 डॉलर तक जा सकता है।IndiGo ने दूरी के आधार पर 425 से 2300 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क जोड़ा है, और Akasa Air ने उड़ान की अवधि के हिसाब से 199 से 1300 रुपये तक का सरचार्ज लागू किया है।कुल मिलाकर, आने वाले समय में हवाई यात्रा की लागत बढ़ने के संकेत हैं, लेकिन सरकार फिलहाल इसे यात्रियों के लिए संतुलित रखने की कोशिश में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments